#वेजिटेबल_पोहा_है_फायदेमंद
(1). आयरन से भरपूर :- आयरन की पर्याप्त मात्रा के कारण पोहा खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। नाश्ते में पोहा खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। आयरन एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह पोहे के पोषण संबंधी लाभों में से एक है।
(2). मधुमेह रोगियों के लिए :- खून में शुगर के धीमी गति से बढ़ावा देने के कारण पोहा मधुमेह रोगियों के लिए भोजन का अच्छा विकल्प माना जाता है। एक बार इसके सेवन से भूख को दूर रखने में पर्याप्त होता है। इसके पोषक मूल्य में वृद्धि करने के लिए आप इसमें सोया मिला सकते हैं।
(3). पोषक तत्व से भरपूर :- पोहे में अनेक प्रकार की सब्जियों को मिलाने के कारण इसमें विटामिन और मिनरल की अधिकता पाई जाती है। इसे स्वादिष्ट और प्रोटीन युकत बनाने के लिए इसमें मूंगफली और अंकुरित दालों को भी मिला सकते हैं। इसे अपने बच्चे के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं।
(4). पचने में आसान :- पोहा हल्का होने के कारण शरीर द्वारा आसानी से पचाया जा सकता है। यह पोहे के स्वास्थ्य लाभो में से एक है। नाश्ते में वेजिटेबल पोहे के सेवन से आपको पूरा दिन भारीपन नहीं लगता। इसलिए सुबह नाश्ते में पोहा खाना आपके लिए पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है।
(5). हल्का आहार :- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग वजन घटाने वाले आहार में कुछ समय के लिए पोहा को शामिल कर इसके प्रभाव को देखते हैं। यह आहार पेट के लिए हल्का होता है। साथ ही यह एक स्वस्थ जीवन शैली को आगे बढ़ने में मदद करता है। इस आहार को नींबू के साथ परोसा जाता है। पोहे पर नींबू के रस की मौजूदगी इसे अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं।

टिप्पणियाँ